सिरसा 7 जून (आरएनएस)। हनुमान सेवा समिति द्वारा सामाजिक सेवा एवं स्वच्छता जागरूकता के उद्देश्य से ओढ़ां श्मशान घाट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में समिति के सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान किया तथा श्मशान घाट परिसर की साफ-सफाई की।
अभियान में अशोक वर्मा, सुखमंदर सिहाग, शगंनजीत गिल, बलवीर सिंह गिल, सुखपाल सिंह नम्बरदार, गोबिन्द बग्गा नम्बरदार, रंजीत सिंह कुंडर, रामकुमार गोदारा, महावीर गोदारा सहित अनेक समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर समिति सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा ऐसे सेवा कार्यों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सभी नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
हनुमान सेवा समिति ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों, स्वयंसेवकों एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
सिरसा, 7 जून। फोटो 02
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

