सिरसा 7 जून (आरएनएस)। उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ, किफायती एवं रोजगारोन्मुख बनाने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय एवं नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा सिरसा जिले के विद्यार्थियों एवं कार्यरत पेशेवरों के लिए ऑनलाइन एम् बी ए, एम् सी ए,मास्टर इन मास कम्युनिकेशन तथा एम् एससी (फिजिक्स ,केमिस्ट्री एवं मैथमेटिक्स ) कार्यक्रमों में विशेष स्कॉलरशिप की घोषणा की गई है।शिक्षा विशेषज्ञ एवं करियर काउंसलर डॉ. अनिल धानुका ने बताया कि डिजिटल युग में ऑनलाइन शिक्षा विद्यार्थियों, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों तथा सरकारी कर्मियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक प्रभावी एवं सुविधाजनक माध्यम बन चुकी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से ऑनलाइन डिग्री प्राप्त कर विद्यार्थी एवं कर्मचारी अपने समय, धन एवं संसाधनों की बचत करते हुए अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।उन्होंने बताया कि एम् बी ए, एम् सी ए,मास्टर इन मास कम्युनिकेशन तथा एम् एससी (फिजिक्स ,केमिस्ट्री एवं मैथमेटिक्स ) जैसे पाठ्यक्रम प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, मीडिया, पत्रकारिता, शिक्षण, अनुसंधान एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। साथ ही सरकारी कर्मचारी भी अपनी नौकरी जारी रखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता में वृद्धि कर सकते हैं, जिससे विभागीय नियमों एवं पात्रता के अनुसार उन्हें करियर उन्नति एवं पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।डॉ. धानुका ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सरकारी कर्मचारियों से इस विशेष स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।
सिरसा, 7 जून। फोटो 05
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

