-शारदा सहायक नहर की पटरी पर सड़क निर्माण के लिए बंद हुआ रास्ता
अयोध्या 7 जून (आरएनएस)। जनपद से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों तक पहुंच के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्माण की योजना पर लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कराया है। ऐसे में शॉर्ट कट मार्ग पर आवागमन में अवरोध रहेगा। इसलिए आम जन दूसरे तथा प्रमुख मार्गों को ही आवागमन के लिए उपयोग करें। लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय खण्ड की ओर से शारदा सहायक नहर पर रायबरेली हाईवे पर फैजाबाद शाखा के चौनेज 53.840 से प्रयागराज हाईवे पर चौनेज 56.260 तक नहर की दोनों पटरियों पर सात मीटर चौड़ाई में पक्की सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। अधिशासी अभियन्ता एसपी भारतीय ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव एवं कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए इस मार्ग पर रविवार 7 जून से 22 जून 2026 तक पूर्ण रूप से यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में समस्त यात्रियों,श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि इस अवधि में आवागमन के लिए इस मार्ग का उपयोग न करें। आवागमन के लिए समानांतर उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और निर्माण कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

