राजनांदगांव, 07 जून (आरएनएस)। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी प्लेन शराब की 17 पौवा बोतलें जब्त की गई हैं, जिनकी कुल मात्रा 3.060 बल्क लीटर एवं कीमत लगभग 1360 रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरों (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 06 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर राम नगर स्थित बिजली ऑफिस के पास दबिश देकर पुलिस ने आरोपी डोमेन्द्र लोन्हारे (25 वर्ष), निवासी राम नगर पावर, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से रोमियों ब्राण्ड की 17 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है। आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं।
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ वर्ष 2019 से 2024 तक मारपीट, आबकारी एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री एवं असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस टीम—निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, प्रधान आरक्षक संदीप चौहान एवं आरक्षक नामदेव नागवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

