रायगढ़,07 जून (आरएनएस)। रायगढ़ पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम झरियापाली निवासी रूपचंद राठिया ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र-13-्र्य-6887 को घर के आंगन में खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 189/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना से मिला सुराग
थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरपुर निवासी एक व्यक्ति के पास है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम झरियापाली चौक के पास घेराबंदी कर संदेही कार्तिक राठिया (46 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया।
70 हजार रुपये की बाइक बरामद
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। बरामद वाहन की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस र्कावाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और आरक्षक हरिश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी का संदेश
रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। चोरी और अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

