शहडोल 7 जून (आरएनएस)। विधायक श्री जयसिंह मरावी ने जनपद पंचायत गोहपारू के अंतर्गत ग्राम पंचायत लफदा में 31.64 लाख रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। साथ ही विधायक ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जनपद पंचायत गोहपारू के सीईओ सुधीर कुमार दिनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

