– स्व. पवन बांसल के पदचिह्नों पर चलकर गौसेवा का लिया प्रण
सिरसा 8 जून (आरएनएस)। केलनियां नंदीशाला की बागडोर प्रमुख गौभक्त सुशील कंदोई के हाथों में सौंपी गई है। इसके साथ ही सुधीर ललित, मनोज रावतसर व विजय बंसल को नंदीशाला का उपप्रधान, मनोज बांसल को महासचिव, राजेश गनेरीवाला को सचिव तथा महेंद्र बणीवाला को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। नई कार्यकारिणी का गठन उपप्रधान सुधीर ललित एवं संरक्षक संजीव जैन एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में किया गया। केलनियां नंदीशाला के प्रधान पवन बांसल के आकस्मिक निधन उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्व. पवन बांसल के पदचिह्नों पर चलकर नंदीशाला को अधिक भव्य बनाने और गौसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का प्रण लिया। नंदीशाला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूर्व प्रधान स्व. पवन बांसल के सेवा कार्यों का स्मरण किया। उधर, प्रमुख कथावाचिका डा. राधिका दीदी ने केलनियां नंदीशाला का भ्रमण किया और यहां प्रदत्त की जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने नंदीशाला की प्रबंधन कमेटी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गौसेवा के मामले में सिरसावासियों का कोई सानी नहीं है। गौभक्तों की वजह से सारे हरियाणा में सर्वाधिक गौशालाएं सिरसा में संचालित की जा रही है। डॉ. राधिका दीदी ने भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान बताया। उन्होंने कहा कि गौसेवा करने से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति, सुख एवं पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि गौमाता केवल पशु नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था एवं सनातन परंपरा की पहचान है। उन्होंने नंदीशाला में गौवंश को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा की। केलनियां नंदीशाला की प्रबंधन कमेटी ने डा. राधिका दीदी को पटका एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

