सिरसा 8 जून (आरएनएस)। नगर परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान पटेल चौक से रामनगरिया पेट्रोल पंप तक चलाया गया, जिसके तहत सफाई कर्मचारियों ने सडक़ किनारे जमा कचरा, मिट्टी एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाकर क्षेत्र की सफाई की। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी (ईओ) सुमन लता ने बताया कि कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर फैले कचरे को हटाया और आमजन को भी स्वच्छता में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा नगर परिषद के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करें। नगर परिषद का उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है, जिसके लिए लगातार सफाई अभियान जारी रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

