अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा राजकीय आई.टी.आई. परिसर बेनीगंज में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 195 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेल में किमी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के एच0आर0 द्वारा 65 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसी क्रम में एक कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं एवं युवतियों को सफल होने के कई गुण बताये गये तथा यह भी कहा गया कि अपने लक्ष्य के प्रति दृढ संकल्प एवं कठिन परिश्रम करने से ही लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक (सेवायोजन) अयोध्या मंडल ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

