बाराबंकी 11 जून (आरएनएस ) सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड देवां के ग्राम हाजीहार में पिपरमेंट (मेंथा) की पेराई के दौरान टंकी फटने की अत्यंत दु:खद घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। जिसमें राममिलन के पुत्र धर्मेंद्र, सत्यम, व पुत्री नेहा एवं पवन कुमार की धर्मपत्नी रुक्मणी एवं पुत्री रिमझिम गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार लखनऊ सिविल अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व एमएलसी राजेश कुमार यादव राजू लखनऊ सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस मौके पर उन्होंने पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

