जौनपुर 8 जून (आरएनएस )। बक्शा थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण व मारपीट का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता सुल्तानपुर के एक गांव की रहने वाली है। पीडि़ता ने बक्शा थाने में लिखित तहरीर दी है। पीडि़ता ने बताया कि वह आर्केस्ट्रा में काम करती है, जहां उसकी मुलाकात जौनपुर के लाइन बाजार निवासी अजीत शर्मा से हुई। दोनों साथ काम करते थे और उनकी बातचीत होती रहती थी। अजीत शर्मा ने उससे शादी का वादा कर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और उसका शारीरिक शोषण किया। जब भी पीडि़ता अजीत से शादी करने को कहती, वह टाल देता था। अपनी तहरीर में बताया कि 18 मई 2026 को आर्केस्ट्रा का काम खत्म करने के बाद वह अजीत शर्मा के नौपेड़वां स्थित किराए के मकान पर गई। वहां जब उसने अजीत से शादी की बात की, तो वह गुस्सा हो गया। अजीत ने पीडि़ता को गाली दी, बेल्ट से मारा और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “ज्यादा बोलोगी तो जान से मार के फेंक दूंगा, किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।”थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत के आधार पर बक्शा पुलिस ने आरोपी अजीत शर्मा पुत्र सुधाकर शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण करा रही है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

