जौनपुर 8 जून (आरएनएस )। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चैराहे पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान18 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पुत्र रामजन यादव, निवासी ग्राम अभयचंद, कलीचाबाद, थाना बक्सा के रूप में हुई है। धर्मेंद्र बाइक से किसी ग्राहक का ऑर्डर पहुंचाने के लिए जेसीज चैराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

