जौनपुर 8 जून (आरएनएस )। थाना तेजीबाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रसिकापुर चैराहे से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष तेजीबाजार सत्येंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओंकारनाथ सिंह एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोच लिया। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में वांछित मदन लोना पुत्र राम वरन लोना निवासी ग्राम घरवासपुर, थाना तेजीबाजार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 74 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

