जौनपुर 8 जून (आरएनएस )। नगर के मुहल्ला वाजिदपुर ( उत्तरी) स्थित हजरत सैय्यद मकबूल शाह कुतुब का सालाना उर्स मुबारक धूमधाम से मनाया गया। दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर चादरपोशी की तथा अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। महफिले-शमा में नात, मनकबत और तकरीरों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से आए जायरीनों ने बुजुर्ग की बारगाह में हाजिरी लगाकर अपनी मन्नतें पेश कीं। मोहम्मद शान ने बताया कि दूर-दूर से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद यहां पहुंचते हैं। उर्स के दौरान क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहता है और सभी समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हैं। अंत में सामूहिक दुआ कर देश, प्रदेश और समाज में शांति, सौहार्द एवं तरक्की की कामना की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

