जौनपुर 8 जून (आरएनएस )। सिकरारा क्षेत्र के भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय व महाविद्यालय स्तर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू रहे। मुख्य अतिथि ने पीजी कक्षाओं से लेकर प्ले-ग्रुप तक के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटर की छात्रा दिव्यांशी यादव एवं शानू सिंह को साइकिल भेंट की गई। इसी प्रकार कक्षा 9 एवं 11 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा आर्या पाठक तथा छात्र उज्ज्वल सिंह को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। जूनियर कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को घड़ी प्रदान की गई। स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को घड़ी पुरस्कार स्वरूप दी गई। विद्यालय के प्रबंधक प्रो. समर बहादुर सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विशिष्ट अतिथि लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य प्रो. आर.एन. त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों का मनोबल बढ़ता हैं और जागरूक होते संस्थान के संचालक डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कुल 10 छात्र-छात्राओं को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर साइकिल प्रदान की गई। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने संचालन दीपक सिंह चंदेल ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

