जौनपुर(आरएनएस )। श्री गणपति पूजा महासमिति की बैठक शहर के उर्दू बाजार स्थित श्री घनश्यामदास बैंकर के बगीचा में वरिष्ठ संरक्षक राकेश श्रीवास्तव समाजसेवी की अध्यक्षता में सपन्न हुई। आपसी विचार विमर्श से वरिष्ठ पत्रकार व संरक्षक लोलारक दुबे को मुख्य संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव आया व आम सहमति बनी। सभी के विचारों को सुनने के बाद कार्यक्रम के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने मुख्य संरक्षक के पद के लिए लोलारक दुबे एवं नये संरक्षक सदस्य के रूप पंडित ईशान चतुर्वेदी के नाम की घोषणा करते किया। उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से निर्णय का समर्थन किया तथा माला पहना कर स्वागत किया।उक्त अवसर पर लोलरक दुबे ने कहा कि जो दायित्व सौंपा है उसका ईमानदारी और निष्ठा से से निर्वहन करूंगा और प्रत्येक संरक्षक सदस्य व विशिष्ट सदस्यों के साथ साथ मै महासमिति के प्रत्येक ऊर्जावान पदाधिकारियों को यह विश्वास दिलाता हूं कि जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मै हर स्तर से तैयार मिलूंगा, । अशोक शर्मा एडवोकेट, शशि कुमार श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, आनंद मिश्रा एडवोकेट, संजय अस्थाना पत्रकार, डॉ0 अतुल प्रकाश यादव, ज्ञानप्रकाश पांडेय, संजय प्रजापति,आनंद अग्रहरि, अदालत यादव रमेश सिंह व डॉ0 प्रवेश सिंह आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए । स्वागत नवीन सिंह बसगोती संयोजक, व आभार दीपक जावा अध्यक्ष व संजय जांडवानी कोआर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से किया , संचालन संजीव कुमार एडवोकेट मुख्य ट्रस्टी ने किया। पवन दुबे महासचिव, विशाल खत्री कोषाध्यक्ष, आशीष बोस उपाध्यक्ष, चंद्रेश यादव, सुधांशु विश्वकर्मा, आदर्श श्रीवास्तव, प्रेमदर्शन विश्वकर्मा, आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

