फोटो परिचय- (5) पीडि़त सलमान हुसैन।
फतेहपुर 8 जून (आरएनएस)। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चांद खां का हाता निवासी सलमान हुसैन पुत्र रिजवान हुसैन ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि बीती सात जून को रात सवा नौ बजे वह अपने भाई कामरान व पिता रिजवान को रेलवे स्टेशन कार से छोड़कर वापस घर जा रहा था। जब वह बिन्दकी बस स्टाप के निकट पहुंचा और कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए गाड़ी रोकी तभी कुछ अज्ञात युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावरों ने उसकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके अभियुक्तों पर उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किए जाने की गुहार लगाई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

