एसआरएन अस्पताल में साथी डॉक्टरों ने ठप किया काम
प्रयागराज 8 जून (आरएनएस )। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों ने सोमवार को फिर से कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का आरोप है कि जूनियर रेजिडेंट मोहनीश सिद्दीकी को अचानक कुछ लोग उठा ले गए। यह लोग पुलिस की वर्दी में नहीं थे। कौन लोग उन्हें ले गए हैं यह पता नहीं चला। इसकी जानकारी होते ही डॉक्टरों में गुस्सा फूट पड़ा। नई बिल्डिंग में ओपीडी का बहिष्कार करके जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके बाद यहां पर व्यवस्था लडख़ड़ा गई है। इलाज के लिए आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर हालत में लाए गए मरीजों को भी देखने वाला कोई नहीं है। इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी गई है।
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में जूनियर डॉक्टरों ने आज सोमवार को हड़़ताल कर दी है। सुपर स्पेशलिटी की सभी ओपीडी एक घंटे पहले बंद कर दी गई है। सभी सीनियर डॉक्टर भी चले चले गए हैं। जूनियर डॉक्टर की हड़ताल के चलते तमाम मरीज जो शहर और दूरदराज से आए वे बिना इलाज के ही निराश होकर लौट रहे हैं। डॉक्टरों में आक्रोश इसलिए हुआ है क्योंकि उनके एक साथी मोहसिन सिद्दीकी को कुछ लोगों ने उठा लिया है जो सादी वर्दी में थे। बताया जा रहा है कि वकीलों से मारपीट में यह डॉक्टर आरोपित थे। इससे डॉक्टरों का विरोध और भी बढ़ रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

