प्रयागराज 8 जून (आरएनएस )। शिवकुटी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से रेप का आरोपी मामा सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने पर वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा और बोला कि गलती हो गई। उसे कुछ देर में ही कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड के लिए अर्जी देगी।
आरोपी वेल्डिंग का काम करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने पूछताछ में बताया कि बच्ची की मां उसकी सौतेली बहन है। वह उसके घर आता जाता था। रविवार शाम भी गया तो बच्ची अकेली थी। इसके बाद ही उसने घटना की। इसके बाद भाग निकला। उधर बच्ची का इलाज चल रहा है। घटना के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई थी, जिस पर परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया था।
पीडि़ता बच्ची की मां ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे बच्ची घर पर अकेली थी। उसकी मां अपने दो छोटे बेटों को लेकर सामान खरीदने के लिए बाहर गई थी, जबकि पिता रोज की तरह आइसक्रीम बेचने के काम पर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान बच्ची का मामा घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया।
मां का कहना है कि जब वह कुछ देर बाद वापस घर लौटी तो बेटी गंभीर अवस्था में मिली। उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था और वह दर्द से कराह रही थी। पूछने पर बच्ची ने कुछ दूर पर रहने वाले मामा का नाम लिया।
पीडि़ता की मां ने बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की थीं। आरोपी उसकी सौतेली मां का बेटा है और घर में उसका आना-जाना लगा रहता था। परिवार का आरोप है कि इसी परिचय और विश्वास का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

