42.4एष्ट तापमान, बाजारों में सन्नाटा पसरा; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
प्रयागराज 8 जून (आरएनएस )। सोमवार को भीषण गर्मी और हीटवेव का असर साफ तौर पर देखने को मिला। सुबह से ही तेज और चिलचिलाती धूप निकलने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बारिश और आंधी की संभावनाओं के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली और गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ती धूप के कारण दोपहर होते-होते शहर की सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई। बाजारों में भी सन्नाटा जैसा माहौल रहा। गर्मी और उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल दिखा। पिछले कुछ दिनों में बादल, तेज हवाओं और हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम साफ होते ही गर्मी फिर से चरम पर पहुंच गई है। दोपहर के समय लोग सिर और चेहरे को ढककर ही बाहर निकलते नजर आए।
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.4एष्ट दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है। धूप इतनी तीखी रही कि कुछ ही मिनट बाहर रहने पर लोगों को तेज गर्मी का असर महसूस होने लगा।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लू और अत्यधिक गर्मी का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। इस दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है। साथ ही सलाह दी गई है कि बाहर निकलने पर पर्याप्त पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और धूप से बचाव के उपाय जरूर करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

