प्रयागराज 8 जून (आरएनएस )। अमित शाह यूथ ब्रिगेड के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत जनपद प्रयागराज के निवासी शैलेन्द्र शाही को संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है।
गंगा द्वीप कॉलोनी, नौका, झूंसी निवासी शैलेन्द्र शाही ने अपने मनोनयन पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व, विचारों और विकसित भारत के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए युवाओं को संगठित किया जाएगा।
शैलेन्द्र शाही ने कहा कि संगठन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के कार्यों से जोडऩे का विशेष प्रयास किया जाएगा। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

