प्रयागराज 8 जून (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान विषयक जनकल्याण एवं जन- जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम से किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत नागरिकों को पौधारोपण एवं उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में जनसंपर्क कार्यक्रम, स्वास्थ्य मेले, विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा जन चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रमों के साथ होगा।
उन्होंने सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं युवाओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक संस्थाएं एवं स्वयंसेवक हेल्पलाइन 9415970989 पर संपर्क कर अभियान से जुड़ सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

