श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत
प्रयागराज 8 जून (आरएनएस )। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज नगर से 25 सदस्यीय महिलाओं का दल पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के सफल दर्शन आगमन पर प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
रेलवे स्टेशन पर समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी यात्रियों का फूल-मालाओं, बुके एवं शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक मित्तल, विपुल मित्तल, अजीत बंसल एवं अंकित अग्रवाल उपस्थित रहे। अग्रवाल महिला मंडल से निधि बंसल, अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं अनमोल मित्तल तथा अग्रवाल युवा महिला मंडल से रीनू मित्तल, डॉ. कीर्ति अग्रवाल एवं आकांक्षा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्यों ने उपस्थित होकर यात्रियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कैलाश मानसरोवर से लाए गए पवित्र जल एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया।
समाज के मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, साहस, अनुशासन एवं आत्मिक साधना का अद्वितीय संगम है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

