आजमगढ़, 08 जून(आर एन एस)उत्तर प्रदेश विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति 2025-26 की उप समिति के मा0 सदस्य संयोजक आशीष कुमार सिंह ”आशुÓÓ की अध्यक्षता में तथा मा0 सदस्य गण अभय सिंह एवं नफीस अहमद, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में धुरिया जाति के प्रमाण पत्र के परीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में धुरिया जाति के व्यक्तियों का पूर्व में अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के सत्यापन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। समिति द्वारा अवगत कराया गया कि शासनादेश के अनुसार धुरिया जाति के व्यक्तियों का जाति प्रमाण पत्र के प्रकरणों का परीक्षण किया जा रहा है।समिति ने गोंड जाति की उपजाति धुरिया के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि आपके पास पूर्व में निर्गत जाति प्रमाण पत्र, पारिवारिक अभिलेख, वंशावली अथवा अन्य वैध एवं प्रामाणिक दस्तावेज हो तो उपलब्ध करायें, उसके आधार पर पात्र पाये जाने पर अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। समिति ने संबंधित को आश्वस्त किया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।संबंधित पदाधिकारियों द्वारा धुरिया जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने से संबंधित प्रकरण के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मा0 समिति को आश्वस्त किया कि पदाधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराये गये अभिलेखों के परीक्षणोपरान्त पात्र पाये जाने पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जायेगा।बैठक में संयुक्त सचिव नीरज कुमार सचान, अनुभाग अधिकारी अंकिता त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज अविनाश कुमार, तहसीलदार मार्टीनगंज, जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह सहित गोंड ,धुरिया ,कहार उपजाति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

