आजमगढ़ 08 जून (आर एन एस)मत्स्य पालक विकास अभिकरण, जनपद आजमगढ़ के प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, शाहिद जमाल ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की “मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना”, “निषादराज बोट सब्सिडी योजना” एवं “सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम योजना की स्थापना” योजना के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल द्घद्धह्लह्लश्च://द्घद्बह्यद्धद्गह्म्द्बद्गह्य.ह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ दिनांक 08 जून 2026 से दिनांक 28 जून 2026 तक खोला गया है। योजनान्तर्गत अन्य विवरण तथा आवेदन करने की प्रक्रिया व आवश्यक अभिलेख की जानकारी विभागीय पोर्टल द्घद्बह्यद्धद्गह्म्द्बद्गह्य.ह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ पर देखी जा सकती है। विस्तृत जानकारी विभागीय कार्यालय मडय़ा, रैदोपुर में किसी भी कार्य दिवस में आकर ले सकतें हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

