देहरादून,08 जून(आरएनएस)। विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस पर सोमवार को मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बीमारी की समय पर पहचान और सटीक इलाज के महत्व पर जोर दिया है। न्यूरोसर्जरी डायरेक्टर डॉ. यशबीर देवान ने बताया कि न्यूरोइमेजिंग और मिनिमली इनवेसिव तकनीकों जैसी आधुनिक चिकित्सा प्रगतियों से इलाज अब पहले से अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर ब्रेन ट्यूमर कैंसर नहीं होता। कहा कि लगातार सिरदर्द, दौरे पडऩा, उल्टी और धुंधला दिखने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करने से गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। अस्पताल ने अपील की है कि लोग इन शुरुआती संकेतों को पहचानें और स्वयं दवा लेने के बजाय समय पर विशेषज्ञ से सलाह लें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

