देहरादून,08 जून(आरएनएस)। वरुक्शाथॉन फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुणे मैराथन में दून के नथुवावाला निवासी मुकेश राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 किलोमीटर दौड़ के 60 प्लस आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुकेश राणा ने मात्र एक सप्ताह के भीतर लगातार दूसरी बड़ी प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपनी फिटनेस, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। इससे पहले 31 मई को आयोजित नीती एक्सट्रीम रन के फुल मैराथन में भी उन्होंने 60 प्लस आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया था। उत्तराखंड परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी मुकेश राणा ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल देहरादून और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया है कि उम्र केवल एक संख्या है, जबकि जुनून, समर्पण और निरंतर अभ्यास सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

