55 मिट्टी के कसोरे रखकर लिया पानी-दाना रखने का संकल्प
— पक्षियों की प्यास बुझाने और संरक्षण का दिया संदेश
सिरसा 9 जून (आरएनएस)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए शाह सतनाम जी नगर की महिलाओं ने भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। महिलाओं ने शाह सतनाम जी नगर स्थित पार्क तथा अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के 55 कसोरे रखे और उनमें नियमित रूप से पानी व दाना डालने का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण पक्षियों को पानी और भोजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, पार्क या सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे न केवल पक्षियों की प्यास बुझेगी, बल्कि उनके संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। इस अवसर पर महिलाओं ने लोगों से भी अपील की कि वे गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों की सेवा के लिए आगे आएं और अपने आसपास पानी के पात्र रखें। उन्होंने कहा कि जीवों पर दया करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पक्षियों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

