जौनपुर 9 जून (आरएनएस )। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मंगलवार को मडिय़ाहूं तहसील के रामपुर ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक सात सूत्रीय मांग पत्र रामपुर खंड विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन रामपुर एडीओ पंचायत अरुण यादव को सौंपा गया।इस मांग पत्र में प्रमुख रूप से किसानों, मजदूरों और गरीबों को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग शामिल थी। इसके अतिरिक्त, सिधवन औद्योगिक क्षेत्र की नहर की सफाई वरुणा नदी तक कराने और सभी निजी स्कूलों की किताबों को सस्ता एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की मांग भी की गई। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन ब्लॉक महामंत्री कमलेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, ब्लॉक मंत्री श्रीकांत यादव, संजय यादव, अनिल कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

