जौनपुर(आरएनएस ) । भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिले में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग दिन के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कें सूनी दिखाई देने लगती हैं। वहीं, शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जो गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। रात में भी बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है।चिकित्सकों ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोगों को आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। आने वाले दिनों में भी मौसम में और बदलाव की उम्मीद है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

