जौनपुर 9 जून (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार की दूसरी पाली में 9,480 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिला प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने की व्यापक तैयारी की थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है। जनपद में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां निर्धारित 6 पालियों में कुल 56,880 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरे दिन की पहली पाली में 9,480 अभ्यर्थियों में से 6,905 उपस्थित रहे, जबकि 2,575 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की निगरानी के लिए 21 केंद्र व्यवस्थापक, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित लगभग 1,200 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।अभ्यर्थियों की तीन स्तरों पर सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान उनके जूते-मोजे, बालों में लगे क्लेचर और कान की बालियां भी उतरवाई जा रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री को रोका जा सके।पुलिस विभाग को कोचिंग सेंटर संचालकों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, विद्युत विभाग के अधिकारियों को 8, 9 और 10 जून को किसी भी प्रकार का अनावश्यक शटडाउन न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा में कोई व्यवधान न हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

