फोटो परिचय- (6) शिकायती पत्र देने जाता पीडि़त युवक।
फतेहपुर। शहर के महर्षि विद्या मंदिर के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक ने पड़ोसियों पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी सुरेश पुत्र सन्तलाल ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग लंबे समय से उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करते रहे हैं। पीडि़त का कहना है कि पूर्व में भी इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दबाव के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायती पत्र के अनुसार 27 मई की रात करीब 2.30 बजे आरोपितों ने फिर से जातिसूचक गालियां देते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे पीडि़त को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज कराया गया। पीडि़त ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी आरोपित लगातार उसे और उसके परिवार को धमका रहे हैं। उसने यह भी कहा कि पहले दी गई शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई न होने से उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। सुरेश ने डीएम व एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए नामजद आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

