फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छेद्दू का डेरा अपनी बहन की ससुराल आए 20 वर्षीय युवक ने सोमवार की शाम गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बतनीपुर गांव निवासी गजराज का पुत्र इन्द्रजीत एक सप्ताह पूर्व अपनी बहन मंजूद की ससुराल छेद्दू का डेरा गांव आया था। बताते हैं कि सोमवार की शाम वह घर से शौचक्रिया के बहाने घर से निकला, गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बीत जाने पर जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। एक घन्टे बाद गांव के बाहर पेड़ से इन्द्रजीत का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके में पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

