फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के खम्भापुर में मंगलवार की सुबह पिकअप की चपेट में आकर पिता-पुत्री घायल हो गए। जिन्हे उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक काजीपुर गांव निवासी देवचंद (55) अपनी 17 वर्षीय पुत्री के साथ बाइक से शहर किसी काम से आ रहा था। जैसे ही उनकी बाइक खम्भापुर के पास पहुंची, तभी एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सरकारी एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

