एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष ने भूमि पूजन कर किया कार्य का शुभारंभ
कुड़वार/सुल्तानपुर। क्षेत्र के नीरसहिया गांव स्थित बाबा श्रवण दास कुटी पर पर्यटन विभाग की तरफ से सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 05 लाख की परियोजना का एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
बता दे कि विकास खंड के नीरसहिया गांव में आदि गंगा गोमती नदी के किनारे बाबा श्रवण दास की कुटी स्थित है। जहां पर बाबा बजरंग बली व शनि देव का मंदिर स्थापित है। प्रत्येक मंगलवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचकर बाबा का दर्शन करते थे। स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्ययोजना बनवाकर पर्यटन विभाग को सौंपी थी। जिसके तहत एक करोड़ 05 लाख 20 हजार रुपए की धनराशि शासन से उत्तर प्रदेश जलनिगम विभाग नगरीय अयोध्या को आवंटित हुई है। कार्यदाई संस्था द्वारा श्रवण दास कुटी के सौंदर्यीकरण कार्य शुभारंभ के लिए मंगलवार को एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष से शिलान्यास कराया। जेई अजय सिंह ने बताया कि कार्य योजना के अनुसार यात्री शेड, टॉयलेट ब्लॉक, बोरिंग समरसेबल, बेंच,सोलर लाइट, आर ओ वाटर कुलर आदि का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि इस स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग ग्रामीणों द्वारा रखी गई थी। जिसका शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया गया साथ ही कटावा गांव निवासी राम बहादुर सिंह ने गोमती नदी के कटान को रोकने के लिए 900 मीटर बंधा निर्माण की मांग उठाई जिसे एमएलसी ने कार्ययोजना बनवा कर कराने का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसौली विधानसभा में पार्टी का विधायक न होने से विकास कार्य नहीं हो पा रहा था इसलिए पार्टी ने एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है कि जो भी विकास कार्य कराना हो उसकी कार्ययोजना बनवा कर दे शासन से स्वीकृति कराकर कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जाति देखकर विकास नहीं करती लेकिन चुनाव के समय जातियों में बंटकर नुकसान कर देते है और पार्टी चुनाव नहीं जीत पाती। आए हुए सभी लोगों का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीर सहिया श्याम नारायण यादव, कटावा रिंकू सिंह आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कुड़वार बबलू सिंह, समाजसेवी श्याम सुंदर सिंह, रामेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख कूरेभार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

