उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
देर रात एसडीएम व सीओ ने किया था निरीक्षण
कुड़वार/सुल्तानपुर 9 जून (आरएनएस)। विवादित स्थल पर रखी हुई दुर्गा माता प्रतिमा में आगजनी के मामले में पुलिस ने उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बता दे कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरमरपुर गांव में आबादी की जमीन कब्जेदारी को लेकर विवाद है।बीते वर्ष उसी को लेकर एक पक्ष ने पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया था तो मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन बल प्रयोग करते हुए सभी को हटा दिया था और मामला दो समुदाय का होने के चलते पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी थी।समय बीतने के बाद भी उस स्थल पर दिन में दो होम गार्ड के जवान तैनात रहते थे। सोमवार को देर शाम विवादित स्थल पर रखी माता जी की प्रतिमा में आग लग गई।आग की सूचना पर पहुंची पुलिस से हिंदू पक्ष के लोगों ने मुस्लिम पक्ष पर आगजनी का आरोप लगाया।मौके पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच में किसी भी ऐसे व्यक्ति के माता जी के प्रतिमा के पास जाने की पुष्टि नहीं हुई जिन लोगों पर हिंदू पक्ष आरोप लगा रहा था।मौके की नजाकत को भांपते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने मूर्तिकार को बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई और नई चुनरी पहनाकर माता जी को सुसज्जित कराया।देर रात सीओ सिटी सौरभ सामंत व एसडीएम सदर उत्तम तिवारी भी मौके पर पहुंचे।जहां दोनो अधिकारयों ने निरीक्षण कर आरोपों की जांच की।सीओ सिटी ने बताया कि जांच में तथ्य प्रकाश में आया कि शाम की आरती के बाद रखे हुए दीए के माध्यम से आग लगी हुई थी।त्वरित रूप से मूर्तिकार को बुलाकर मूर्ति को ठीक कराकर नए वस्त्र धारण करा दिए गए।और मूर्ति को पहले की तरह सुसज्जित करा दिया गया।आगजनी की घटना दुर्घटना ही प्रतीत हो रही है।फिर भी गत वर्ष भंडारे के वक्त हुए वाद विवाद को देखते हुए अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

