कथा प्रारंभ के प्रथम दिन भक्ति मय हुआ कस्बा बल्दीराय
बल्दीराय/सुल्तानपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर बल्दीराय कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित शिव महापुराण कथा में श्रोताओ को प्रथम कथा का रसपान कराते हुए कथावाचक पं. राजकुमार शास्त्री ने कहा कि शिव महापुराण की कथा सुनने मात्र से मनुष्य के जीवन के अनेक कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान शिव की भक्ति व्यक्ति को आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है तथा उसे धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास भगवान की आराधना, दान-पुण्य, जप-तप और कथा श्रवण के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस माह में शिव महापुराण का श्रवण करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आगमन होता है। कथा के दौरान कथा वाचक शास्त्री ने भगवान शिव की महिमा, उनके विभिन्न स्वरूपों तथा भक्तों पर उनकी कृपा का विस्तार से वर्णन किया । श्रोताओ ने कथा का श्रवण कर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए और धार्मिक वातावरण में भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के समापन पर मुख्य यजमान पूर्व गणित प्रवक्ता जय बहादुर सिंह ने सपरिवार सहित व्यास पीठ की आरती उतारी व उपस्थित श्रोताओ को शिव का महा प्रसाद का वितरण करवाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

