सुल्तानपुर 9 जून (आरएनएस)। अधिक मास के छठे मंगलवार को भी जिले भर के मंदिरों में भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया शहर हो या देहात हर जगह चौक चौराहों पर विविध प्रकार के व्यंजन व शरबत वितरित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कई स्थानों पर सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन हुआ।
बताते चलें जिले के विजेथुआ महावीरन धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का आशीर्वाद लिया वहीं शहर के पंचमुखी चौराहे पर्यावरण पार्क मौनी मन्दिर चौक हनुमानगढ़ी पंचरस्ता हनुमानगढ़ी संकट मोचन हनुमान मंदिर रेलवे हनुमान मंदिर करौंदिया विवेक नगर दरियापुर लोको कॉलोनी पहलवानवीर बाबा लोहरा मऊ धाम आदि स्थलों पर मौजूद बजरंगबली के मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।यहां फूलमालाओं व प्रसाद भेटकर लोगों ने सुख समृद्धि व कुशलता का आशीर्वाद मांगा।
जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन
शहर के पंचमुखी चौराहे हनुमान मंदिर पर्यावरण पार्क स्थित हनुमान मंदिर, पुलिस लाइन, विवेक नगर स्थित हनुमान मंदिर करौंदिया हनुमान मंदिर खोया मंडी चौक ठठेरी बाजार आदि स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया जहां विविध प्रकार के व्यंजन व शरबत श्रद्धालुओं को परोसे गए। तिकोनिया पार्क के मौनी मंदिर चौराहे पर भाजपा नेता आशीष पांडेय बजरंगी ग्रुप द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस भंडारे की खास बात यह रही की देर शाम पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौटे दूसरे जिलों से आए हुए हजारों अभ्यर्थियों ने यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आनंद शुक्ला संजय तिवारी पंकज दूबे आशीष पांडेय सौरभ पांडेय सुबोध तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हजारों श्रद्धालुओं को पूरी सब्जी का प्रसाद वितरण कराया। शारदा सहायक खंड 49 कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया यहां दर्जनों कर्मचारियों ने प्रसाद वितरित कराया अधिशाषी अभियंता अमित कुमार चौधरी सूर्य प्रताप सिंह दया शंकर मिश्र अनुराग श्रीवास्तव धनंजय मिश्र नीरज मिश्र अतुल कुमार वर्मा आदि रहे। वही जयसिंहपुर ब्लाक अंतर्गत बगिया गांव चौराहे पीढ़ी रोड पर स्थित श्री लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने ज्येष्ठ के मंगलवार पर सुंदर काण्ड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से जगदीश सिंह, हर्ष नारायण मिश्रा, राजेश ओझा, संदीप मिश्रा, हरीश सिंह, अनिल पांडेय, गोली मिश्रा, कल्लू टाइगर, रामबाबू तिवारी, विजय पांडेय, रिंकू तिवारी, अंजनी यादव, घनश्याम तिवारी, गोकरन, अभिनव श्रीवास्तव, राम किशोर, राममूर्ति वर्मा, संतराम मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, संतोष पाल, अनिल तिवारी और गोविंद मिश्रा शारदा दूवे, रजत ओझा, घनश्याम, वैभव सिंह आदि दर्जनों कांग्रेसी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

