सुलतानपुर 9 जून (आरएनएस)। श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन सुल्तानपुर अयोध्या संस्था द्वारा आज मंगलवार को समय सुबह 10.00 बजे से दोपहर के 02.00 बजे तक लगातार धार्मिक स्थल हनुमान मंदिर ढकवा बाजार में भीषण गर्मी से राहत हेतु आज श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद व शरबत पानी वितरण बड़ी कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। साथ ही में संस्था द्वारा स्वच्छता वा पर्यावरण अभियान के तहत साफ सफाई भी की गई। और आमजन मानस को वृक्षारोपण के लिए भी उत्साहित किया गया कि हर एक व्यक्ति को अपने वा अपने देश को प्रदूषण से बचाव हेतु एक एक पौधा लगाना प्रदूषण से मुक्ति पाना है, जीवन को सुरक्षित रखना है। श्री हनुमान बालाजी सेवा का एक ही सपना, स्वच्छ और सुंदर हो पर्यावरण अपना। संस्था प्रबंधन समिति बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

