कुशीनगर, 09 जून (आरएनएस)। जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जारी रही है। इसी क्रम में 08 जून को एक अदद बालू लदी टीपर को पकड़कर सेवरही पुलिस के अभिरक्षा में सुपुर्द किया तथा एक ट्रक को चेक गेट के माध्यम से 57,250 रुपए का चालान जारी कर जुर्माने की राशि जमा कराई गई है।
उक्त जानकारी देते हुए खान अधिकारी ने बताया कि बीते मई माह के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन के मामलों में कुल 53 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 26,19,560 का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। इनमें से 22,99,590 की धनराशि राजकोष में जमा कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी प्रमुख प्रवेश बिंदुओं, इंट्री प्वाइंट्स पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है तथा गठित टास्क फोर्स के माध्यम से नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

