दिविक दूसरे और आद्या तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश स्तर पर ऑनलाइन हुई प्रतियोगिता
प्रयागराज 9 जून (आरएनएस) स्व. श्रीनाथ तिवारी राजेंद्र तिवारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उत्तर प्रदेश स्तर पर ब्राह्मन्स क्यूट बेबी प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अमेठी की 9 माह की व्योमिका तिवारी पहले स्थान पर रहीं। जबकि दिल्ली के दिविक मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर प्रतापगढ़ की आध्या दुबे रही।
ऑनलाइन इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों के दो वर्ष से छोटे बच्चों ने प्रतिभा किया है। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के विभिन्न भागों से कुल 70 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। इन परिस्थितियों के पहले चरण में केवल 12 बच्चे दूसरे राउंड में पहुंचे।
इन प्रतियोगिता में निर्णय के लिए सुल्तानपुर से प्रोफेसर दिव्या त्रिपाठी, दिल्ली से डॉक्टर यशी और प्रयागराज से डॉक्टर अवनी पांडे ने अपना योगदान दिया। विशेष जज के रूप में सुश्री अद्विता शुक्ला ने अपना दायित्व निभाया।
निर्णायकों द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार अमेठी के सुनील कुमार तिवारी की 9 माह की बिटिया व्योमिका तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर दिल्ली के देवांकुर मिश्रा के पुत्र दिविक मिश्रा रहे। देवांकुर के पिता संतोष कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ के निवासी हैं। तीसरे स्थान पर प्रतापगढ़ की ही हरिओम तत्सत नंदन दुबे की 4 माह की पुत्री आध्या दुबे रही।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डॉ प्रोफेसर रमा त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रतियोगिता का प्रथम वर्ष है। भविष्य में इसे वृहद रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजेताओं को ट्रस्ट की तरफ से सीघ्र ही पुरस्कार प्रेषित किए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

