परिवार में मचा कोहराम
प्रयागराज 9 जून (आरएनएस)। औद्योगिक थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना हो गई। गंगा स्नान करने गए किशोर उम्र के दौ सगे भाई व उनका एक रिश्तेदार गहरे पानी में डूब गए। यह देख उनके घर का एक शख्स तीनों को बचाने के कूदा तो वह भी डूबने लगा। किसी तरह वह सुरक्षित बाहर निकल आया। यह देख घाट पर मौजूद मल्लाह ने एक को बचा लिया, जबकि सगे भाई डूब गए। काफी खोजबीन के बाद उनका शव बरामद हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर चौकी अंतर्गत मुंगारी सल्दी का पूरा निवासी 16 वर्षीय राजन यादव व उसका छोटा भाई अभिषेक यादव अपने रिश्तेदार सनी यादव के साथ मंगलवार की सुबह 9:30 बजे मनैया गांव में गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। जहां तीनों किशोर नदी में डूबने लगे।
उनके ही घर के पंकज बचाने के लिए कूदा तो वह भी पानी में डूबने लगे किसी तरह वह बाहर निकल कर आए मौके पर मौजूद निषाद ने सनी को बचा लिया। वही दोनों राजन और अभिषेक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के सब को बाहर निकलवा कर करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि तीन भाई में बड़ा राजन और दूसरे नंबर पर अभिषेक था, वहीं उनका तीसरा भाई अनुराग है। मां ममता देवी समेत स्वजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। बच्चों के पिता राजेंद्र यादव वाहन चालक हैं। इस समय बाहर किसी जनपद में हैं। उन्हें सूचना दी गई है। दोनों भाई जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भीर पुर में कक्षा आठ और छह के छात्र हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

