-समाजसेवी ने प्रेस क्लब को उपलब्ध करवाया आशुनिक साउंड सिस्टम
अयोध्या 9 जून (आरएनएस)। प्रेस क्लब अयोध्या से किए गए वादे के अनुसार समाजसेवी राजन पांडेय ने मंगलवार को अपनी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ तृप्ति पांडे और पुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय के माध्यम से प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव को आधुनिक साउंड सिस्टम उपलब्ध करवाया। समाजसेवी राजन पांडेय ने बताया कि उनकी सरकार से मांग है कि पत्रकारों के परिजनों को गुजारा भत्ता दिए जाने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने, 20 लाख तक का इलाज, नए पत्रकारों को 10 हजार एवं वरिष्ठ पत्रकारों को 25 हजार प्रति माह गुजारा भत्ता दिए जाने, एक करोड़ तक का जीवन बीमा, सरकार की योजनाओं में आवास विकास एवं विकास प्राधिकरण के माध्यम से भवन प्लाट उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल पत्रकारों द्वारा सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध खबरों को उजागर करने में उन्हें निरंतर धमकियां मिलती रहती हैं तथा उनके साथ मारपीट एवं अन्य दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। जिसमें कई कलमकार अपनी जान गंवा चुके हैं। साथ ही साथ सरकार द्वारा कोई उचित सहायता न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होती है। जिससे उन्हें स्वयं सहित परिवार को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसलिए सरकार को विशेष नजर रखने की जरूरत है। वहीं प्रेस क्लब अयोध्या ने समाजसेवी राजन पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए सरकार से जल्द मांगों को मानने की अपील की है। समाजसेवी राजन ने कहा कि हमारे देश की आजादी सहित वर्तमान प्रगति में देश के चौथे स्तंभ पत्रकार साथियों की बड़ी भूमिका रही है उनके द्वारा ही आम जनमानस की आवाज सरकार तक पहुंचाई जाती है इसलिए हमें इनकी जरूरतों का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसी क्रम में समाजसेवी ने प्रेस क्लब अयोध्या में आने वाले पत्रकार और आमजन मानस को ठंडा पानी मिल सके इसके लिए 200 लीटर की फ्रिज और एक आधुनिक साउंड सिस्टम अपने निजी खर्च से उपलब्ध करवाया गया। समाजसेवी राजन ने कहा कि पत्रकारिता का कार्य पूजा है जिसको बिना भेदभाव बिना ईष्र्या बिना लालच के किया जाना चाहिए तभी आप समाज की वास्तविकता को दिखा सकते है। प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव ने समाजसेवी राजन पांडेय की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में जो ज्वाला जलाई गई है उसकी आभा आज पूरे अयोध्या जनपद में दिख रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

