फतेहपुर(आरएनएस )। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लच्छीरामपुर के समीप बुधवार की दोपहर बाइकों की भिड़ंत में सगे भाईयों समेत चार लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार असोथर कस्बा निवासी स्व0 देवनरायन तिवारी का 39 वर्षीय पुत्र राजकिशोर तिवारी अपने छोटे भाई भुनेश्वर तिवारी 36 वर्ष व गांव के दिनेश तिवारी पुत्र कुन्दन तिवारी 40 के साथ एक ही बाइक में सवार होकर शहर आ रहे थे। जैसे ही यह लोग गाजीपुर थाने के लच्छीरामपुर गांव के पास पहुंचे तभी कानपुर नगर के थाना घाटमपुर निवासी रजोल का 27 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार बाइक से आ रहा था, तभी भिड़ंत हो गयी। जिससे चारो गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

