फतेहपुर 10 जून (आरएनएस )। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सांतो धरमपुर में मंगलवार की देर शाम शौचक्रिया करने जा रहे वृद्ध से गाली गलौज करते हुए पिता पुत्र ने लाठी डंडा व धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सांतो धरमपुर गांव निवासी स्व0 सीताराम का पुत्र विजय करन मंगलवार की शाम शौचक्रिया करने जा रहा था। तभी के ही शिवसिंह अपने पुत्र शनि सिंह के साथ वृद्ध को गाली गलौज करने के लगे विरोध करने पर पिता पुत्र ने वृद्ध को लाठी डंडा व धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो मौके से फरार हो गये। वहीं परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इलाज करा रहे भजीता सुरेश सिंह ने आरोप लगाते हुये बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके चाचा के ऊपर जानलेवा हमला किया है। यही नहीं उसने बताया कि पुत्र धमका रहे है कि अगर सुलह समझौता नहीं किया तो जान से मार देंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

