अयोध्या 9 जून (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति 2025-26 की उपसमिति का मंगलवार को मांझी जाति प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरणो के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागर मे बैठक आहूत की गयी। आयोजित बैठक मे सदस्य संयोजक आशीष सिंह आशु, विधायक अभय सिंह सदस्य, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता सदस्य, नीरज कुमार सचान संयुक्त सचिव, श्रीमती अंकित त्रिपाठी अनुभाग अधिकारी, दिनेश पाल प्रतिवेदक के साथ मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (एल0ओ0), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी रुदौली, उपजिलाधिकारी बीकापुर उपजिलाधिकारी सोहावल, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर, तहसीलदार सदर आदि अधिकारीगण के साथ सहभागिता कर मांझी समाज के जाति प्रमाण पत्र से संबंधित बैठक विशेष रूप से समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए योजना के प्रभावी कियान्वयन पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ पहुँचाने तथा जनहित से जुड़े विषयो पर गहन विचार विमर्श किया गया साथ ही प्रशासनिक कार्यों मे पारदर्शिता, जवाबदेही संवेदनशीलता सुनिश्चित करने के संबंध मे आवश्यक सुझाव भी दिये गये। अनुश्रवण समिति द्वारा शासन के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की स्थिति का आकलन करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ बनाने पर विशेष बल दिया गया एवं विचाराधीन दो प्रकरणों पर शीघ्र ही निस्तारण हेतु निर्देशित करते हुए बैठक मे उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गयी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

