-एक किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मिल्कीपुर-अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पड़े नो व्हिकल डे पर वीआईपी गेस्टहाउस से पैदल ही निकल पड़े। कुलपति एक किलोमीटर पैदल चलकर कुलपति कार्यालय पहुंचे। वे गेस्टहाउस से नौ बजकर 30 मिनट पर कुलपति कार्यालय के लिए निकल पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद से कृषि विवि में प्रत्येक मंगलवार को नो व्हिकल डे घोषित है। कुलपति का सरकारी वाहन आवास पर ही रहा। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुलपति ने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग पर जोर दिया। कहा कि प्रकृति की रक्षा करना है तो ऐसे वाहन जरूरी है। छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी में छाता लेकर क्लास करने के लिए पहुंचे तो कई शिक्षक और कर्मचारियों ने ई-रिक्शा और साइकिल का प्रयोग किया। विवि परिसर में शिक्षक, वैज्ञानिक और कर्मचारी मिलाकर लगभग 1500 लोग निवास कर रहे हैं जो रोजाना कार्यालय आने-जाने में वाहनों का प्रयोग करते हैं। इस दौरान कुलपति के सचिव डा. जसवंत सिंह सहित अन्य लोग उनके साथ में मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

