अयोध्या 9 जून (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या ने वैश्विक शैक्षिक रैंकिंग संस्था एडूरैंक द्वारा जारी वर्ष 2026 की रैंकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। विश्वविद्यालय को भारत के 876 विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में 128वाँ स्थान, उत्तर प्रदेश के 79 विश्वविद्यालयों में 13वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। एडूरैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार यह रैंकिंग विश्वविद्यालय के शोध प्रकाशनों, शोध उद्धरणों, अकादमिक प्रभाव, सामाजिक प्रतिष्ठा तथा पूर्व छात्रों की उपलब्धियों के आधार पर निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा प्रकाशित शोध प्रकाशनों एवं शोध उद्धरणों ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

