-श्रद्धा और उत्साह के श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
अयोध्या 9 जून (आरएनएस)। ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार को जनपद में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। सिविल लाइन रोडवेज पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भगवान हनुमान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए किया। भण्डारे का आयोजन जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, यात्रियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजकों द्वारा आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, बूंदी तथा शरबत का वितरण किया गया। सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार भगवान हनुमान की भक्ति और सेवा भावना के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और प्रदेश के विकास की कामना की।देर शाम तक श्रद्धालुओं का प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला जारी रहा। मौके पर अवधेश पांडे बादल, संजीव सिंह, कमला शंकर पांडे, अभिषेक मिश्रा, शक्ति सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, सुनील तिवारी शास्त्री मनोज वर्मा, रवि सोनकर, विश्वनाथ सिंह, डा विवेक सिंह, भानु प्रताप सिंह, भोला वर्मा, राघवेंद्र पांडे सहित बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
राज्य सेतु निगम लिमिटेड की ओर से तहसील सदर परिसर के निकट स्थित कार्यालय परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, रामभक्तों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल तथा सहायक अभियंता चंद्र प्रकाश वर्मा ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। इसके बाद हनुमान चालीसा एवं जयकारों के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि जेठ माह के बड़े मंगलवारों का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी परंपरा के निर्वहन एवं जनसेवा की भावना से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी तथा शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच शरबत की व्यवस्था लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और पूरे समय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। सेतु निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भंडारे की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में सेवा, सद्भाव और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इसी तरह नाका स्थित मरी माता मंदिर पर छठवें बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया इस दौरान उन्होंने भगवान बजरंगबली की आरती पूजा कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया भंडारे का आयोजन मंदिर के पुजारी चंचल दास द्वारा आयोजित किया गया था इस दौरान पुजारी चंचल दास ने भगवान से प्रार्थना किया कि जिले में हो रही गर्मी से जनपद वासियों को राहत मिले । इस मौके पर रामजी पांडे गुड्डू सुधीर पांडे अशोक कनौजिया अवधेश तिवारी उग्रसेन मिश्रा सूर्यकुमार तिवारी रोहिताश चंद्र राजू राजकुमार महेश सोनकर सुमन आकाश विकास सनी आदि ने शरबत प्रसाद वितरण किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

