अयोध्या 9 जून (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के तत्वाधान में चल रही 30 दिवसीय स्वच्छता उत्प्रेरक कार्यशाला के अंतर्गत मंगलवार को श्री राम शोधपीठ, उत्तर पुस्तिका संग्रह भवन, परीक्षा भवन तथा श्री राम शलभ भवन, आवासीय परिसर के परिक्षेत्रो की गहन साफ सफाई के साथ कक्षाओं एवं फर्श की व्यापक स्वच्छता की गई। परिसर में कार्यरत स्वच्छताकर्मियों, गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं शिक्षकों ने अपना सराहनीय सहयोग प्रदान किया। स्वच्छता उत्प्रेरक कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे सभी सुधीजनों के उत्साहवर्धन हेतु बतौर मुख्य अतिथि प्रो जय नारायण पांडे, आरजी पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज, संत गहिरा विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ ने बताया कि स्वच्छ परिसर में स्वच्छ मन: स्थिति का प्रस्फुटन होता है । शैक्षणिक संस्थाएं समाज के लिए पथ प्रदर्शन का कार्य करती है, अत: स्वच्छ एवं सुंदर परिसर की परिकल्पना के परिपेक्ष्य में स्वच्छता एवं बागवानी प्रकोष्ठ, विशिष्ट अतिथि के रूप में एमबीए विभाग के वरिष्ठ आचार्य हिमांशु शेखर सिंह ने स्वच्छता के कारण मानवीय जीवन में होने वाली विभिन्न प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभो से अवगत कराया। प्रभारी स्वच्छता एवं बागवानी प्रकोष्ठ के प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छता विषयक कार्यशाला के अगले चरण में कुलपति जी निर्देशन के अनुरूप परिसर स्थित ईडीपी एवं स्टूडेंट एमेनिटी सेंटर में कल 10 जून को वृहद स्वच्छता कार्यक्रम कार्यशाला का काम किया जाएगा। इस स्वच्छता कार्यक्रम कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रो सी के मिश्रा, डॉ विनोद कुमार चौधरी, आरके सिंह, डॉ अनिल कुमार , प्रो मृदुला मिश्रा, प्रो शैलेंद्र कुमार, प्रो. फारूक जमाल , प्रो अजय कुमार मौर्य आदि के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

